अद्भुत अनुभव

अमृत भारत के तहत बना है ब्योहारी रेलवे स्टेशन पिछले दिनों मैं भोपाल से लौट रहा था ट्रेन में थोडा गर्मी होंने के कारण मौसम में बदलाव हुआ और बारिस भी होने लगी मुझे खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन में उतरना था तक़रीबन सुबह के चार बजे ट्रेन खन्ना बंजारी पहुँचती है मैं अकेला ही सफर में था रात्रि में लगभग १२ बजे रहे होंगे मैं ट्रेन में मोबाइल में खबर मनोरंजन करते हुए सो गया और नींद लग गई इसके बाद मेरी नीदं कटनी के मुडवारा रेलवे स्टेशन में खुली मुझे लगा की अब खन्ना बंजारी आएगा मुझे सतर्क रहना चाहिए इसके बाद ट्रेन चल पड़ी न्यू कटनी जंकशन आया बारिस भी चलरही थी थोडा ठंडी सी लगी और मैं चादर ओड़कर सो गया सोचा की थोडा देर और नींद ले लिया जाए और मैं सो गया अचानक सुबह पांच बजे मेरी नीद खुली और मैं एकदम से उठकर बैठ गया ट्रेन के बाहर देखा तो कोई स्टेशन में ट्रेन खडी थी बाहर देखकर मैं भौचक्का रहगया की खन्ना बंजारी निकल गया और मैं ब्योहारी स्टेशन पहुँच गया एकदम से उठकर मैं समान लेकर ट्रेन से उतरा और ट्रेन निकल पड़ी मैं ब्योहारी स्टेशन को देखकर स्टेशन का विकास देखकर अचंभित था लगभग १५ साल पहले ब्योहारी गया था इन १५ वर्षो में ब्योहारी का काया कल्प था अब मुझे वापस खन्ना बंजारी के लिए वापस होना था ट्रेन लगभग तकरीबन ७ बजे आनी थी मेरे पास दो घंटे का समय था मैं इन दो घंटो का समय ब्योहारी स्टेशन में गुजारा और पूरे स्टेशन की सुन्दरता स्टेशन के विकास को देखता रहा मुझे ये अनुभव भी अच्छा रहा गलती से ही सही लेकिन ब्योहारी स्टेशन घूमने का मौक़ा मिला फिर मैं अपनी ट्रेन पकड़कर वापस खन्ना बंजारी हो लिया मैं ये कहना चाहता हूँ ब्योहारी के विकास की रफ़्तार से दिल खुश हो गया

Comments

Popular Posts